1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब राज बब्बर की ये बात सुन नंगे पांव मुंबई की सड़कों पर दौड़ गई थीं रेखा

जब राज बब्बर और रेखा दोनों दर्द से गुजर रहे थे। ऐसे में जब दोनों मिले तो, धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं। इसके बाद में 80 के दशक में दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। जिसके बाद रेखा ने उन्हें शादी के लिए अप्रोच किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 27 Nov 2021, 11:54 AM IST

When Rekha ran barefoot in Mumbai streets after breakup with RajBabbar

Rekha and Raj Babbar

नई दिल्ली: रेखा और अमिताभ बच्चन (Rekha And Amitabh Bachchan) अफेयर के बारे में ज्यादातर सब जानते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रेखा का नाम राज बब्बर (Rekha And Raj Babbar) से जुड़ने लगा था। दोनों के बीच प्यार की खबरें सामने आने लगी थीं। ऐसे में आज हम आपको रेखा और राज बब्बर से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जिसमें रेखा राज की एक बात सुनकर नंगे पांव मुंबई की सड़कों पर दौड़ गई थीं। आइये जानते हैं इस किस्से के बारे में।

दोनों एक ही दर्द से गुजर रहे थे

दरअसल एक तरफ जहां राज बब्बर की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का निधन हो गया था। बच्चे को जन्म देने के दौरान कॉम्प्लिकेशन्स के चलते स्मिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में राज बब्बर पूरी तरह से अकेले पड़ गए थे और पत्नी के जाने के गम को भूल नहीं पा रहे थे। वहीं, दुसरी ओर उस वक्त रेखा का अमिताभ बच्चन से ब्रेकअप हो गया था जिसके कारण वो भी टूटी हुई थीं।

दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं

उस समय राज बब्बर और रेखा दोनों दर्द से गुजर रहे थे। ऐसे में जब दोनों मिले तो, धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं। इसके बाद में 80 के दशक में दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। जिसे देखते हुए रेखा ने उन्हें शादी के लिए अप्रोच किया, लेकिन राज बब्बर ने रेखा से शादी करने के लिए मना कर दिया था। जिसके कारण रेखा से उनकी लड़ाई हो गई।

रेखा राज से बेहद खफा हो गईं

रिपोर्ट्स के मुताबिक- रेखा को उस वक्त राज बब्बर ने कह दिया था कि वह अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास जाना चाहते हैं। ये सुनते ही रेखा राज बब्बर से बेहद खफा हो गईं और राज के सामने से चली गईं। उस वक्त उन्होंने चप्पल भी नहीं पहनी थी और नंगे पांव मुंबई की सड़क पर दौड़ते हुए घर जाने लगीं। आईबीटाइम्स के मुताबिक उस वक्त जिन लोगों ने रेखा को मुंबई के भीड़भाड़ वाले इलाके में भागते हुए देखा उन्होंने इस बारे में बताया था।

उन हालातों में मेरी मदद की थी

एक बार राज बब्बर ने अपनी और रेखा की रिलेशनशिप की बात को स्वीकारते हुए कहा था कि 'हां रेखा ने मेरी उन हालातों से बाहर निकालने में मदद की थी। रेखा भी अपने लंबे रिलेशनशिप के टूटने के बाद अपने दुख से बाहर निकलना चाहती थीं। मेरी भी ऐसी ही हालत थी। ऐसे में हम दोनों को एक दूसरे के इमोशनल सपोर्ट मिला। क्योंकि हम एक दूसरे की परेशानी और दुख को समझ पा रहे थे।

यह भी पढ़ें: सुनील दत्त की एक भी दी हुई साड़ी नहीं पहनती थीं नरगिस, बस चूमकर अलमारी में रख देती थीं

राज ने आगे ये भी कहा था कि हालांकि मैं रेखा के साथ उतना इंवॉल्व नहीं हुआ था, जितना कि मैं स्मिता के साथ प्यार में था। लेकिन मैं ये भी नहीं कह सकता कि हम सिर्फ दोस्त ही थे। मेरे मन में उनके लिए हमेशा अलग फीलिंग्स थीं।

यह भी पढ़ें: इस बात के लिए हर रोज रात को ऐश्वर्या राय से माफी मांगते हैं अभिषेक बच्चन