अक्सर अपने विवादित बयानों और ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल आर. खान (KRK) को हाल में मुंबई पुलिस द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। दरअसल, केआरके पर दो साल पहले यानी साल 2020 में दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन पर विवादित ट्वीट का आरोप है। उन्होंने दो साल पहले दोनों स्टार्स को लेकर कहा था कि 'मैंने कहा था कि कोरोना किसी न किसी को लेकर ही जाएगा'। इसके अलावा उन्होंने ऋषि कपूर को लेकर एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'जल्दी ठीक हो जाओ शराब के ठेके खुलने वाले है'।