बता दें कि KRK ने कुछ फिल्मों में काम भी किया है, लेकिन उनकी ये सभी फिल्में कभी चल नहीं पाईं. इतना ही नही उन्होंने छोटी बजट की कुछ फिल्में भी बनाई है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. वहीं जब KRK खान को अभिनय और फिल्म प्रोड्यूसर बनने में तो सफलता नहीं मिली, तो वो अपने बयानों को लेकर सुर्खियो में बने रहने लगे, जिसमें उनको जरूर ही सफलता मिली है. साथ ही उनको सोशल मीडिया पर करीबन 5.1 मिलियन में यूजर्स फॉलो करते हैं.