12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KRK ने लिया सलमान से पंगा, ऐसे उडाया टाइगर जिंदा है का मजाक

सलमान के बारे में मशहूर है कि वे दोस्तों के दोस्त हैं और पंगा लेने वालों को छोडते नहीं है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 2 Jan 2018, 6:37 PM IST

KRK and Raju

KRK and Raju

कमाल आर खान यानी केआरके अपने बयानों के कारण विवादों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने सीधे टाइगर यानी सलमान खान से पंगा ले लिया है। बता दें कि सलमान के बारे में मशहूर है कि वे दोस्तों के दोस्त हैं और पंगा लेने वालों को छोडते नहीं है। उनकी दोस्ती और दुश्मनी दोनों के ही किस्से काफी मशहूर हैं। दरअसल केआरके ने सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का मजाक बनाया है। इस काम में केआरके का साथ दिया है कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने। दरअसाल केआरके ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में केआरके और राजू श्रीवास्तव सलमान खान और उनकी फिल्म 'टाइगर जिंदा है'का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में केआरके राजू श्रीवास्तव से पूछते हैं कि 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हो चुकी है तो आप इस बारे में क्या कहना चाहेंगे। इस पर राजू श्रीवास्तव कहते हैं कि 'मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि कोई सडक पर ना सोए, साथ ही अपने परिचितों को भी फुटपाथ पर सोने से रोके क्योंकी टाइगर अभी जिंदा है'। इसके बाद दोनों ठहाके लगाकर हंसते हैं। बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' हाल ही में 22 दिसंबर को रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अब तक लगभग 260 करोेड रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।

बता दें इस फिल्म ने मात्र तीन दिनों में 100 करोड की कमाई कर ली थी। यह फिल्म अब भी बॉक्स आॅफिस परा अच्छी कमाई कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी केआरके अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। कई बार उन्होंने अपने बेतुके बयानों के कारण काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अब देखना यह है कि केआरके के इस वीडियो पर सलमान खान का क्या रिएक्शन रहता है।