अपने धाकड़ गानों के दमपर अपनी ग्वोबल पहचान बनाने वाले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के हत्या की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था. उनके परिवार वाले और फैंस अभी तक उनके निधन से उभर नहीं पाए हैं. इसी बीच उनकी हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बरार (Goldy Brar) और लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने ली थी, जिसके बाद से गोल्डी फिलहाल फरार है, लेकिन लॉरेंस दिल्ली पुलिस की रिमांड पर है, जिससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है.