साथ ही सभी छोटे-बड़े कलाकार उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं. केके ने कई हिट फिल्मों और बड़े स्टार्स को अपने सुरों की आवाज दी है. ऐसे में उनका चले जाना सभी के लिए काफी चौंकाने वाला है. बताया जा रहा है कि केके कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट में शामिल थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ये कोई ऐसी पहली घटना नहीं है, जिसमें लाइव कॉन्सर्ट के दौरान किसी सिंगर की जान गई हो. इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.