केआरके ने आगे लिखा 'हीरामंडी की कहानी वही होगी जो गंगूबाई की थी. एक लड़की को उठाकर लाया जाता, कोठेवाली बनाया जाता और वहां अजब-गजब ग्राहक आते रहते'. KRK आगे इसके आगे लिखते हैं 'कोई कोठेवाली से प्यार करेगा कोई नफरत, इलेक्शन होते रहेंगे, मर्डर होते रहेंगे, मतलब चांदनीबार, गंगूबाई बेगम, जान की खिचड़ी होंगी'.
केआरके आगे लिखते हैं 'हीरामंडी ऊपर से 200 करोड़ रुपए बजट और नेटफ्लिक्स की हालत पतली, नेटफ्लिक्स छोड़ रहे हैं तो हीरामंडी सुपर-डुपर डिजास्टर वेब सीरीज होगी'. वहीं एक्टर के इस ट्वीट पर यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. ज्यादातर यूजर्स केआरके को बेहद खरी-खोटी सुना रहे हैं. हालांकि, इतनी सभी बातें लिखने और यूजर्स के कमेंट्स आने के बाद एक्टर ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया.
यह भी पढ़ें: 'वो दोनों अब...', Tiger Shroff-Disha Patani के ब्रेकअप पर पिता Jackie Shroff ने कही ये बात