लोगों की उनके प्रति नफरत के कारण उन्हें कास्ट किया गया था'. वहीं तीसरा लिखता है 'और सबसे बड़ी सुपरफ्लॉप फिल्म 'देशद्रोही' थी, जिसमें आप हीरो थे'. इसके अलावा भी उनके ऐसे कई कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे. केआरके अक्सर ही फिल्मों के रिव्यू देते हैं, जो ज्यादातर फिल्मों के लिए खराब ही होते हैं, जिसको लेकर उनको काफी ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन केआरके को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता. वो अपनी बात को उतनी ही बेबाकी के साथ रखते हैं और ट्रोलर्स को भी जवाब देते हैं.