यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने किसी हीरो पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी वो फिल्मों और एक्टरों को लेकर उल्टे सीधे ट्वीट कर चुके हैं। केआरके अपने ट्वीट्स के लेकर जेल भी जा चुके हैं।
‘एन एक्शन हीरो’ के ट्रेलर के अनुसार फिल्म की कहानी एक एक्टर के इर्द-गिर्द घुमती है, जो मर्डर केस में फंस जाता है। ट्रेलर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा का भरपूर डोज मिलने वाला है। वहीं, ट्रेलर में एक झलक मलाइका अरोड़ा की भी दिखाई दे रही है। खबर है कि मलाइका ने एक डांस नम्बर किया है। अनिरुद्ध अय्यर ने निर्देशित किया है।