इसके बाद दादी चंद्रो तोमर ने कुमार विश्वास के ट्वीट पर रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा, '100 आन्ने की एक कहदी। कतई नास ठा रख्या महारी बोलियों का।' कुमार विश्वास के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'कही की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा। भद्दी गालियां, छोटे कपड़े, धर्म का मजाक, उसमें साम्प्रदायिकता का मसाला डालो और यूपी, बिहार की पृष्ठभूमि पर सफल वेब सीरीज बनालो।'