बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर आमिर खान को लेकर खबर आई थी कि वह जल्द ही 'महाभारत' में नजर आने वाले हैं। लेकिन लगता है 'महाभारत' से पहले सिनेमाघरों में 'रामायण' पर आधारित फिल्म दिखने वाली है। जी हां, इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर कुणाल कोहली एक्टिंग में अपना हाथ आजमाने के बाद एक बार फिर डायरेक्शन में वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस बार कुणाल का प्रोजेक्ट है 'रामायण'। जी हां, 'हम-तुम' और 'फना' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके फिल्मकार कुणाल कोहली अब 'रामायण' पर फिल्म बनाना चाहते हैं। इस बारे में खुद कोहली ने मीडिया से शेयर किया।