1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गईं लता मंगेशकर, जानें कौन होगा इसका मालिक?

स्वर कोकिला के नाम से दुनिया भर में मशहूर गायिका लता मंगेशकर दुनिया को अलविदा कह गई है। उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल मे  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 6 Feb 2022, 9:28 PM IST

lata mangeshkar

स्वर कोकिला के नाम से दुनिया भर में मशहूर गायिका लता मंगेशकर दुनिया को अलविदा कह गई है। उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई स्थित ब्रीच केंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से बॉलीवुड स्तब्ध है तो वहीं फेंस के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 6 फरवरी साल 2022 की सुबह 8:12 पर लता मंगेशकर का निधन हो गया जिसके चलते संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें, लता मंगेशकर ने काफी लंबे समय तक गायकी की दुनिया में राज किया और उन्होंने करोड़ों की संपत्ति कमाई। यूं तो लता मंगेशकर ने कभी शादी नहीं रचाई लेकिन उनकी जिंदगी महारानी की तरह गुजरी। बचपन में उन्होंने संघर्ष का सामना किया तो जवानी उनकी बहुत ही खूबसूरत तरीके से निकली। आइए जानते हैं लता मंगेशकर अपने पीछे कितने करोड़ की संपत्ति छोड़ कर गई है?

बता दें, लता मंगेशकर ने साल 1942 में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान फिल्म महल के गाने आयेगा आने वाला से मिली थी। इस गाने के जरिए लता मंगेशकर रातों-रात सुपरस्टार बन गई थी जिसके बाद उन्होंने दुनिया भर की 36 भाषाओं में 50 हजार से भी ज्यादा गाने गाए। इसी कारण लता मंगेशकर को साल 2001 में भारत रत्न से भी नवाजा गया था।

लता मंगेशकर ने पहली बार मराठी फिल्म किति हसाल के लिए गाना गाया था। हालांकि उनका पहला गाना कभी रिलीज नहीं हुआ। कहा जाता है कि लता मंगेशकर की पहली कमाई केवल 25 रुपए थी लेकिन अंत तक वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई थी। लता मंगेशकर की मासिक इनकम 40 लाख रुपए और साताना इनकम करीब 6 करोड़ रुपए बताई जाती है। पिता के गुजरने के बाद लता मंगेशकर ने अपनी मेहनत के जरिए सब कुछ हासिल किया था।

यह भी पढ़ें- स्वर कोकिला लता मंगेशकर सफेद साड़ी क्यों पहनती थीं?

बता दें, लता मंगेशकर ने अपने करियर में ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं जिन्हें कोई तोड़ नहीं सकता। उन्हें अपने करियर में कई पुरस्कार हासिल हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है। बात करें लता मंगेशकर की संपत्ति के बारे में तो वह करीब 368 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन है। लता मंगेशकर ने सबसे ज्यादा कमाई अपने बेहतरीन गानों के जरिए की है। बता दें, लता मंगेशकर के पास दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर अपना एक आलीशान घर है जिसका नाम प्रभुकुंज भवन है। लता मंगेशकर लंबे समय से इसी घर में रहती थी जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

कहा जाता है कि लता मंगेशकर कारों की बहुत बड़ी शौकीन थी जिसके चलते उनके पास कई लग्जरी कारें थी। दिलचस्प बात यह है कि लता मंगेशकर के कार के शौक़ को देखते हुए फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने वीर जारा के गाने के रिलीज होने के बाद एक मर्सिडीज कार तोहफे में दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान लता मंगेशकर ने बताया था कि उन्होंने सबसे पहले कार खरीदी थी जो इंदौर से खरीदी थी इस कार को उन्होंने अपनी मां के नाम से खरीदा था, जिसके बाद उनके गैराज में कई लग्जरी कारें शामिल हुई जिनमें शेवरले, ब्यूक ओर एक क्रिसलर जैसी कारें थी।

यह भी पढ़ें-जब छोटी बहन आशा भोसले से लता मंगेशकर ने तोड़ लिया था सारा रिश्ता