होली में शामिल होती थीं राजकपूर की एक्ट्रेसेस
आर.के. स्टूडियो की ऐतिहासिक होली में नरगिस, वैजयंती माला, हेमा मालिनी , राखी, रेखा, श्रीदेवी, जीनत अमान, धर्मेन्द्र , दिलीप कुमार , मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, जीतेंद्र, दारा सिंह, राकेश रोशन, प्राण, प्रेमनाथ, मिथुन, राजेश खन्ना, अमिताभ, अनिल कपूर , शत्रुघ्न सिन्हा , जैसे कलाकार शिरकत किया करते थे। बता दें कि शंकर जयकिशन साज बजाते थे तो राज कपूर खुद ही कोर्डियन लेकर बजाने लगते थे। वैजयंती माला सहित अन्य अभिनेत्रियां डांस करती थी।