3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Leo Box Office Collection: ‘लियो’ का बुधवार को आया सैलाब, 14वें दिन तूफान बनी कमाई

Leo Box Office Collection Day 14: 'लियो' ने बुधवार को भी अपना करिश्मा बरकरार रखा है, फिल्म ने लगातार 14वें दिन खिड़की तोड़ कमाई की है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 2 Nov 2023, 8:05 AM IST

leo_box_office_collection_day_14.jpg

'लियो' ने बुधवार 14वें दिन किया शानदार कलेक्शन

Box Office Collection: साउथ सुपरस्टारी की फिल्म लियो (Leo) को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं ऐसे में फिल्म हर दिन कमाल करती जा रही है फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर इसका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब वीकडेज में भी फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है वीकेंड आने वाला है और लियो से कलेक्शन में इतिहास रचने की उम्मीद की जा रही है, जहां फिल्म ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की तेजस (Tejas) को पीछे छोड़ दिया है वहीं, बॉक्स ऑफिस पर लियो ने अपनी धाक जमाई हुई है, Sacnilk ने बुधवार के ट्रेड के मुताबिक आंकड़ें जारी कर दिए हैं, लियो ने 1 नवंबर को भी छप्पर फाड़ कमाई कर डाली है।

'लियो' ने 14वें दिन भी कर दिया कमाल (Leo Box Office Collection Day 14)
Sacnilk
ने जो बुधवार के ट्रेड के अनुसार बॉक्स ऑफिस आंकड़े जारी किए हैं, उसमें लियो के कलेक्शन में शानदार परिवर्तन देखने को मिल रहा है, फिल्म हर दिन कम ही सही कम अच्छी कमाई कर रही है बुधवार यानी 14वें दिन लियो ने 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, अब लियो की कुल कमाई 314.90 करोड़ हो गई है।

बता दें, विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की लियो नवंबर में ओटीटी (OTT) पर भी रिलीज होने वाली है, ऐसे में फैंस को ये फिल्म 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। घर बैठे ये फिल्म आप आसानी से देख सकते हैं।