'बिग बॉस 13' के बाद जोड़ी पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा दोनों कई गानों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों का पहला गाना था बारिश जिसमें पारस, माहिरा को प्रपोज करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पाते। अब दोनों का हाल ही में नया सॉन्ग आया है जिसका नाम है रिंग। इस गाने में पारस, माहिरा को प्रपोज कर ही लेते हैं। इसके बारे में बात करते हुए पारस ने कहा, 'बारिश में रिंग पहनते-पहनते रह गई थी इसलिए इस गाने में मैंने पहना दी'। पारस ने आगे कहा, 'हो सकता है हम अगले गाने में शादी कर लें फिर बच्चे हो जाए। दादा-दादी का भी रोल करें हम।' पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने भले ही रिलेशनशिप में होने की पुष्टि नहीं की हो, लेकिन इन दोनों की दिलचस्प केमिस्ट्री कुछ और ही कहती है। बिग बॉस-13 के घर में पारस और माहिरा अच्छे दोस्त बन गए है। शो खत्म होने तक दोनों एक-दूसरे के साथ रहे और फैन्स को भी इनकी जोड़ी खूब पसंद आई।