दो निर्माता हुए एक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल में लव रंजन ने 'एक विलेन'डायरेक्टर मोहित सूरी से अपने बैनर तले बनने वाले अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। हालांकि, अभी तक यह क्लीयर नहीं हुआ है कि फिल्म मोहित सूरी ही डायरेक्ट करेंगे या नहीं! ना ही अभी तक स्टारकास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने आई है। लेकिन यह बात तय है कि दो फिल्ममेकर्स मिलकर एक फिल्म बनाएंगे। अभी तक फिल्म के नाम और स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया गया है।