बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा में से एक माधुरी दीक्षित हैं। भले अभिनेत्री फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह कई शो को जज करती हैं। उन्होंने एक म्यूजिक एल्बम में एक गाने को आवाज दी है। उनके इस कदम को देखकर कहा जा रहा है कि माधुरी अब एक्टिंग के साथ दूसरी विधा में हाथ आजमाने का काम करने लगी है। आपको बता दें कि अब माधुरी सिल्वर स्क्रीन पर कम ही नजर आती है, लेकिन एक वक्त था जब वे इंडस्ट्री में छाई रहती थी।