1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धक-धक एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने विदेशी गाने पर दिखाए देसी मूव्स, फैंस हुए लट्टू

माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे एक अंग्रेजी गाने पर डांस कर रही हैं। इसमें वे अपने सभी फेमस हुक स्टेप्स करती हुई नजर आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 25 Nov 2021, 1:16 PM IST

madhuri

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर माधुरी अपनी फोटोज और डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करतीं है, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने इस बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में माधुरी अपने फेवरेट डांस स्टेप को फॉलो करती दिख रही हैं। मजेदार बात यह है कि उनका ये डांस स्टेप किसी हिंदी गाने पर नहीं बल्कि अंग्रेजी बीट पर है। गाने के वीडियो में माधूरी का स्टाइल भी और ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि धक धक एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अंग्रेजी बीट पर मस्त होकर डांस करती देखी जा रही हैं। इसमें वे अपने सभी फेमस हुक स्टेप करती देखी जा रही हैं। वीडियों में माधुरी दीक्षित ‘एक दो तीन', ‘चने के खेत में' और ‘तम्मा तम्मा लोगे' के डांस स्टेप करती हुई नजर आ रही हैं। माधुरी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखाती हैं- अगर में तुम होते हैशटैग रील्स इंस्टाग्राम, हैशटैग ट्रेडिंग रील्स। माधुरी दीक्षित के कैप्सन से यह तो साबित हो गया कि वह इन दिनों अपने चाहने वालों का दिल जीतने के लिए इंस्टाग्राम के ट्रेडिंग रील्स को फॉलो कर रही हैं।

यह भी पढ़ें-जब हेमा मालिनी से शादी के बाद बिखर गया धर्मेंद्र का परिवार, पहली पत्नी ने कही थी ये बातें

सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित की रील को इस समय 20.8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस डांस क्लिप ने एक्ट्रेस मॉनी रॉय का भी ध्यान खीचा, मॉनी रॉय ने हर्ट-आई इमोजी के साथ खुशी जताई है। इसके साथ ही एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखआ है, आई लव यू माधुरी मैम, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, OMG आप किसी 18 साल की लड़की की तरह लग रही हैं। माधुरी दीक्षित भले ही फिल्मो की लाइम लाइट से दूर हो लेकिन वह अपने फैंस के लिए अपने नए और पुराने फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं ।

वर्क फ्रंट की बात करे तो माधुरी दीक्षित 2019 में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर के साथ कलंक फिल्म में नजर आई थी।

यह भी पढ़ें- देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की विदेशी फिल्म The Matrix Resurrection सिनेमाघरों में इस दिन देगी दस्तक