साउथ सुपरस्टार महेश बाबू जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला ने उनको अप्रोच किया है। साजिद अपनी एक सुपरहिट फ्रेचाइजी में साउथ सुपरस्टार को साइन करना चाहते हैं। इस मूवी को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर सकते हैं। इसमें उनके अपोजिट रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हाल ही रणवीर और महेश ने एक एड फिल्म की शूटिंग की है। जहां दोनों स्टार्स के बीच अच्छी बोन्डिंग देखने को मिली। अब इस जोड़ी को साजिद अपने प्रोजेक्ट में साथ लाने जा रहे हैं जो महेश बाबू फैंस के लिए एक ड्रीम डेब्यू हो सकता है।