31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसिंग सीन करने के लिए बेटी पूजा भट्ट को पिता महेश भट्ट ने दी खास सलाह

एक्ट्रेस पूजा भट्ट अपनी बोल्डनस की वजह से इंडस्ट्री में छाईं रहती थीं। उन्होंने एक बढ़कर एक बोल्ड फोटोशूट और सीन्स किए हैं। पूजा की इस बोल्डनस के पीछे उनके पिता महेश भट्ट का हाथ है। इस बात का खुलासा पूजा भट्ट ने खुद किया था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 13 Sep 2021, 6:33 PM IST

Pooja Bhatt

Pooja Bhatt

नई दिल्ली। एक्ट्रेस पूजा भट्ट बॉलीवुड में मशहूर अभिनेत्री के नाम से जानी जाती हैं। वो फिल्म मेकर महेश भट्ट की बेटी भी हैं। ऐसे में इंडसट्री में उनका अलग ही रूतबा भी है। कई फिल्मों में लीड रोल निभाकर पूजा भट्ट ने इंडस्ट्री में नाम कमाया है। यही नहीं पूजा भट्ट शुरूआत से ही अपनी बोल्डनस की वजह से भी जानी जाती थीं। काफी लंबे समय से पूजा भट्ट बड़े पर्दे से गायब थीं। वहीं 'बॉम्बे बेगम्से' से वापसी की थी। वेब सीरीज़ की प्रोमोशन के दौरान पूजा भट्ट ने अपने पुराने दिनों को याद कर कई चीज़ों को शेयर किया।

किसिंग सीन को लेकर पिता महेश भट्ट ने दी पूजा भट्ट को खास सलाह

पूजा भट्ट ने फिल्म 'सड़क' से एक किस्सा शेयर किया। पूजा ने बताया कि उन्हें संजय के साथ फिल्म में एक किसिंग सीन फिल्माना था। संजय दत्त संग किसिंग सीन करने में असहजता महसूस हो रही थी। उन्हें समझ ही में ही नहीं आ रहा था कि वो कैसे इस सीन को शूट करें। तभी सेट पर पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट भी पहुंच गए। पूजा की परेशानी को देखते हुए महेश भट्ट ने सीख देते हुए बेटी को समझाया कि अगर तुम इसे वल्गर सीन की तरह करोगी तो ये वल्गर ही लगेगा। इसलिए किंसिं और इंटीमेट सीन को बहुत ही मासूमियत और ग्रेस के साथ करो ताकि वो रियल लगे।

यह भी पढ़ें- 'Sadak 2' के ट्रेलर को 9.9 मिलियन लोगों ने किया नापंसद, Alia Bhatt अपकमिंग मूवी ने बनाया नया रिकॉर्ड

18 साल में दिया पहला किसिंग सीन

पूजा ने बताया कि उस वक्त वो महज 18 साल की थीं। उनके पिता की ये सीख जीवनभर के लिए उन्हें साथ रह गई। वैसे आपको बता दें फिल्म डैडी से पूजा भट्ट ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में पूजा काफी बोल्ड अंदाज में दिखाई दीं थीं। पूजा ने प्रेम दीवाने, तड़ीपार और सड़क 2 जैसी फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें- Rhea संग Mahesh Bhatt की चैट लीक मामले में सपोर्ट करने पर ट्रोल हुईं Soni Razdan-Pooja Bhatt, लोग बोलें-'काली करतूतों पर पर्दा ना डालो'

संजय दत्त की फैन हैं पूजा भट्ट

बेशक एक्ट्रेस एक स्टार बन चुकी हो, लेकिन वो संजय दत्त की बहुत बड़ी फैन हैं। पूजा ने बताया कि उन्होंने अपने कमरे में संजय दत्त की तस्वीरें लगा रखी थीं। ऐसे में संजय दत्त संग काम मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। लेकिन किसिंग सीन को सुनकर वो काफी घबरा गई थीं। लेकिन पिता की एडवाइस ने उन्हें संभाल लिया था। वैस पूजा भट्ट उन अभिनेत्रियों में जानी जाती हैं। जिन्होंने बिना डर के बोल्ड फोटोशूट और सीन्स किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन