ऐसा ही कुछ महिमा चौधरी के साथ भी हुआ. महिमा ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि 'उन्होंने अपने माता-पिता से अपने कैंसर की बात को छुपा कर रखा था, जिससे उनको तकलीफ न पहुंचे, लेकिन सोशल मीडिया से उन्हें सब पता चल गया'. महिमा ने बताया कि 'वो पिछले दो सालों से भी ज्यादा समय से अपनी इस बीमारी का इलाज करावा रही थी और अब वो इससे संघर्ष जीत चुकी हैं'. साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि 'अब वो एक दम स्वस्थ हैं'. इतना ही नहीं महिमा चौधरी काफी लंबे समय से फिल्मी पर्दे पर दूर थी, जिसके बाद अब वो फिल्मों में कमबैक कर रही हैं, जिसमें उनके साथ अनुपम खेर (Anupam Kher) भी नजर आ रहे हैं.