फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) इन दिनों अजय देवगन की 'मैदान' मूवी (Ajay Devgn Movie Maidaan) के प्रमोशन में लगे हुए हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बताया और साथ ही अपने बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। बोनी कपूर ने अर्जुन कपूर के करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बात की और साथ ही बताया कि उनकी वजह से अर्जुन को स्कूल में कितना कुछ सहना पड़ा था।