त्रेहान ने बताया कि सबसे पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 85 कट्स लगाने को कहा, जिसे बढ़ाकर बाद में 120 कर दिया गया। जब उन्होंने इन कट्स के बाद फिल्म सब्मिट की, तो CBFC ने फिर से 7 नए बदलाव सुझाए। ऐसे में शुरुआत में मैंने मन मारकर 21 कट्स लगाए, ताकि फिल्म अटके नहीं। लेकिन इसके बाद तो जैसे हर चीज़ ही बदल देने की कोशिश की गई।