Malaika Arora and nora fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही के डांस और लुक्स के सभी दीवाने हैं। डांस की बात करें तो दोनों ही एक्ट्रेस कमाल की डांसर हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' में छैया-छैया सॉन्ग पर तहलका मचाने वाली मलाइका अरोड़ा के हॉट मूव्स को फैंस आज भी फॉलो करते हैं। तो वहीं दूसरी ओर फिल्म सत्यमेव जयते 2 के सॉन्ग 'दिलबर' से सबके दिलों में खास जगह बना चुकी नोरा फतेही का डांस फॉर्म कमाल का है। दोनों एक्ट्रेस डांस और लुक्स के मामले में एक-दूसरे की कॉम्पिटिटर नजर आती हैं। मलाइका के शो Moving In With Malaika में दोनों ने जमकर जलवा बिखेरा। मलाइका अरोड़ा के सॉन्ग 'छैया-छैया' पर दोनों एक्ट्रेस ने जमकर डांस किया। ऐसा पहली बार नहीं है कि नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा एक साथ डांस स्टेज शेयर कर रही हो। इससे पहले भी ये दोनों एक्ट्रेस सॉन्ग ' हाय गर्मी' में अपने जलवे बिखेर चुकी हैं। नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा के बोल्ड अंदाज को देखकर फैंस को ठंड में भी लग रही है गर्मी।