1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मलाइका अरोरा को अपने तंग कपड़ों के कारण बार-बार सुनने पड़ते हैं ताने, इस बार हो गई हद पार… यूजर्स ने कहा गंवार

मलाइका अरोरा अपने कपड़ों के कारण अकसर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार तो उन्हें जम कर तारिफें मिलती हैं तो कई बार ताने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 26 Nov 2021, 1:06 PM IST

malaika-arora.jpg

बीटाउन की एक्ट्रेस अकसर अपने पसंद के कपड़े पहनने के चलते ट्रोलर्स की नाराजगी का सामना करती हुई नजर आती हैं। उर्फी जावेद के बाद मलाइका अरोरा खान (Malaika Arora) को एक बार फिर से खरी खोटी सुननी पड़ रही हैं। मलाइका अरोरा (Malaika Arora) अपने ड्रेसिंग को लेकर हर दिन सुर्खियों में रहती हैं जहां कभी तो उन्हें तारीफें मिलती हैं, तो वहीं कभी ताने। यह पहली बार नहीं हैं जब मलाइका अरोरा को ट्रोल किया जा रहा हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस यूजर्स के गुस्से का शिकार हो चुकी हैं। मलाइका को कुछ समय पहले उनकी चाल के लिए ट्रोल किया गया था। तो वहीं इस बार फैंशन डीवा को उनके आउटफिट के कारण ट्रोल किया जा रहा हैं।

मलाइका अरोरा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो जिम के बाहर नजर आ रही हैं। मलाइका हमेशा की तरह बोल्ड लुक में तो हैं ही मगर उनकी ड्रेस देखकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इन फोटोज में मलाइका अरोरा स्पोर्टस ब्रा और शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हें। उन्होने जिम के लिए इतने छोटे कपड़े पहने कि लोग उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे हैं। इन तस्वीरों में मलाइका अरोरा काले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा और ग्रे शॉर्टस पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किये हैं।यह तस्वीर पैपराजी द्वारा ली गई है और इन तस्वारों में छोटे कपड़े पहने मलाइका अरोरा कार से उतर कर घर जाती हुई नजर आरही हैं। हांलाकि, इस दौरान वह पैपराजी को हाथ भी हिलाती दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें-क्या प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं बेबी प्लानिंग, कहीं यह बड़ी बात

दरहसल यह तस्वीरें सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। जिस पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे है। मलिका की तस्वीरों पर ढेर सारे नेगेटिव कमेंट आ रहे है। लोग उन्हें जमकर ताने मार रहे है। एक यूजर ने तो उन्हें छोटे कपड़ें पहनने को लेकर गंवार तक कह डाला। तो वहीं एक यूजर ने कहा उन्हें नहीं पता ब्रा अंडरगारमेंट है’ तो दूसरे यूजर ने लिखा- ‘ये भी क्यों पहना है’. एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘ इतनी गरीबी आ गई है?’ एक यूजर ने लिखा, इनके पास यही कपड़े होते हैं बस। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, आधुनिक होने का मतलब कच्छे और बनियान में घूमना नहीं होता है। वहीं एक यूजर ने तो यहां तक लिख डाला कि यह भी क्यों पहने हैं, इनको भी उतार दो! एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इनको ठंड नहीं लगती है क्या?

आपको बता दें की यह कोई पहली बार नहीं हैं जब मलाइका को सोशल मीडिया पर ताने सुनने पड़ रहे है। मलाइका अपने कपड़ों के कारण अकसर ही शर्मीदगी का सामना करती रहती हैं। बता दें मलाइका अरोरा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। 48 साल की उम्र में भी उन्होने खुद को फिट और मेंटेन रखा हुआ है।

यह भी पढ़ें-माला सिन्हा की गोद में नन्हा बच्चा आज है बॉलीवुड का एक्शन हीरो