10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद 2025 में Malaika Arora को मिलेगा सच्चा प्यार! ऐसे मिला हिंट

Malaika Arora Love Life: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा सिंगल हैं, लेकिन इस साल उन्हें सच्चा प्यार मिल सकता है। इसका हिंट हाल ही में मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 2 May 2025, 4:36 PM IST

malaika-arora-love-life-2025-numerology-after-breakup-with-arjun-kapoor

मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora Love Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से अपनी सिंगल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन कपूर से करीब 6 साल तक साथ रहने के बाद साल 2024 में उनके ब्रेकअप की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। तब से मलाइका ने इस रिश्ते पर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा।

2025 में मिलेगा सच्चा प्यार

हाल ही में एक इवेंट के दौरान मलाइका की मुलाकात न्यूमेरोलॉजिस्ट अरविंद से हुई। इस दौरान एक्ट्रेस ने उनसे 2025 में अपनी लव लाइफ को लेकर सवाल किया। इसका जवाब देते हुए अरविंद ने कहा-“अगर मैं सही हूं तो आपकी लव लाइफ 2025 में दस में से दस नंबर की होगी।”

यह भी पढ़ें: रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ में दिखी कैमरे के सामने अश्लीलता, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

ऐसा था मलाइका का रिएक्शन

इस जवाब को सुनते ही मलाइका के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने खुशी के साथ कहा-“चलो अच्छी बात है।” मलाइका ने बातचीत में ये भी कहा कि वो टैरो कार्ड या ज्योतिष जैसी चीजों में आमतौर पर विश्वास नहीं करतीं, लेकिन इस बार किसी के साथ जाकर उन्होंने सलाह ली और इसे सिर्फ संयोग नहीं, एक संकेत बताया।

यह भी पढ़ें: तमिल संस्कृति-इतिहास की अनदेखी पर भड़के आर माधवन, पूछा- सिलेबस कौन तय करता है?

न्यूमेरोलॉजिस्ट ने दी ये सलाह

मलाइका को न्यूमेरोलॉजिस्ट अरविंद ने कुछ खास सलाह भी दी। एक अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करने की और दूसरी जल्द से जल्द घर बदलने की। उनका कहना था कि इन बदलावों से मलाइका की लव लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी आएगी और उन्हें एक नया और मजबूत रिश्ता मिलेगा।

मलाइका और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप बॉलीवुड में हमेशा सुर्खियों में रही। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का फर्क था, फिर भी दोनों करीब 6 साल तक साथ रहे। हालांकि, 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं। अर्जुन कपूर ने खुद को “सिंगल” बताया, जबकि मलाइका इस पर चुप रहीं।