
हाउस अरेस्ट शो विवाद
House Arrest Controversy: उल्लू ऐप के शो हाउस अरेस्ट एक बड़े विवाद में फंस गया है। इसके हालिया एपिसोड के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इस शो पर अश्लील सामग्री दिखाने और अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
राज्यसभा सांसद और उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चल रहे रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लीलता को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि इस विषय को उन्होंने संसद की स्थायी समिति में भी उठाया है।
प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा-"मैंने समिति में ये सवाल उठाया है कि उल्लू ऐप और ऑल्ट बालाजी जैसे प्लेटफॉर्म अश्लील सामग्री के बावजूद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से कैसे बच निकले हैं। मैं अभी तक उनके जवाब का इंतजार कर रही हूं।"
‘हाउस अरेस्ट’ शो उल्लू ऐप पर स्ट्रीम हो रहा है और ये शो बिग बॉस की तर्ज पर एक रियलिटी फॉर्मेट में बनाया गया है। इसमें प्रतिभागियों को एक घर में बंद किया जाता है जहां वे कैमरों की निगरानी में रहते हैं।
हाल ही में शो की कुछ वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसमें प्रतियोगी कैमरे के सामने सेक्स की पोजिशन समझा रहे हैं और कपड़े उतारने की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते दिख रहे हैं। इनमें कुछ ने अपने पैंट और कुछ ने ब्रा तक उतार दी, जिससे शो पर अश्लीलता फैलाने के गंभीर आरोप लगे।
इस विवादित शो के होस्ट हैं एजाज खान, जो पहले बिग बॉस सीजन 7 में सेकंड रनर-अप रह चुके हैं। एजाज पर भी सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण और अश्लील सामग्री की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। हाउस अरेस्ट शो ने एक बार फिर इस मुद्दे को राष्ट्रीय चर्चा में ला दिया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
Updated on:
02 May 2025 11:55 am
Published on:
02 May 2025 11:55 am
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
