2002 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के घर नन्हा मेहमान आया। मलाइका ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में एक इंटरव्यू में बातें की हैं। इसमें उन्होंने कहा- ‘प्रेग्नेंसी के दौरान जब मैं 7-8 मंथ की प्रेग्नेंट थीं, तब भी मैं काम कर रही थी, उस वक्त मैं एमटीवी में वीजे थी। फुल ऑन शो मैंने प्रेग्नेंसी के दौरान ही किया, इस दौरान मैं शूट कर रही थी और ट्रैवल भी कर रही थी। यही नहीं डिलीवरी के दो महीने बाद ही मैं काम पर वापस लौट आई।’