27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोनी कपूर के बाद अब पहली बार मलाइका ने अर्जुन संग शादी को लेकर की बात, कहा- ये खबर सही…

बीते दिनों खबर आई थी कि अर्जुन, मलाइका 19 अप्रेल को अपने करीबियों के बीच शादी कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Arjun Kapoor Malaika Arora

Arjun Kapoor Malaika Arora

बॉलीवुड में इन दिनों मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की शादी को लेकर काफी खबरें सामने आ रही हैं। वहीं बीते दिनों उनकी शादी की डेट फाइनल होने की खबर भी सामने आई थी। सुनने में आया था की दोनों 19 अप्रेल केा शादी करने जा रहे हैं। शादी की डेट फाइनल होने के बाद अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर का बयान सामने आया था। वहीं अब मलाइका अरोरा ने भी अपनी शादी पर बात की है।

दरअसल, बीते दिनों खबर आई थी कि अर्जुन, मलाइका 19 अप्रेल को अपने करीबियों के बीच शादी कर सकते हैं। वहीं ये भी खबर थी की मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और उनकी खास दोस्त करीना कपूर करिश्मा कपूर ब्राइड्समेड बनने वाली हैं। वहीं अर्जुन कपूर के बेस्ट फ्रेंड रणवर सिंह भी उनकी इस शादी में अहम रुप निभाएंगे। ये भी सुनने में आया था की कई सेलेब्स को शादी का न्योता भी भेजा जा चुका है।

लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक ये सभी खबरें सही नहीं है। मलाइका से जब उनकी शादी की डेट के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह सच नहीं है। वहीं अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने भी इस खबर को गलत बताया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग