23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / मलाइका ने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद दोस्ती पर लिखी दिल की बात, बोलीं- आपके लिए 12 मिनट …

मलाइका ने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद दोस्ती पर लिखी दिल की बात, बोलीं- आपके लिए 12 मिनट …

Malaika Arora Instagram: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। अब मलाइका ने दोस्ती के बारे में दिल की बात लिखी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 12 Apr 2025, 12:37 PM IST

Malaika Arora Instagram

मलाइका अरोड़ा ने दोस्ती पर किया पोस्ट

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड में अपनी फिटनेस को लेकर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक अलग ही पहचान बनाई है। मलाइका अक्सर अपने दोस्तों करिना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर के साथ फोटो शेयर करती हैं। साथ ही जब से उनका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हुआ है वह पोस्ट में प्यार, दोस्ती, धोखा और दर्द पर अपने दिल की बातें करती नजर आती है। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। मलाइका ने दोस्ती पर गहरी लाइन लिखी है। उन्होंने बताया है कि दोस्त कैसे होते हैं। वह क्यों आपकी जिंदगी में महत्वपूर्ण होते हैं। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स अर्जुन कपूर से जोड़कर देख रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने किया दोस्ती पर पोस्ट (Malaika Arora Instagram)

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जब मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में थी तब भी वह खुलकर अपनी बातें रखती थीं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने दोस्ती पर दिल की बात की है। मलाइका ने लिखा, “एक स्टडी से पता चला है कि किसी दोस्त के साथ 12 मिनट की बातचीत आपके सोचने के तरीके को पूरी तरह बदल सकती है। यह एक रिमाइंडर है कि मेरे पास हमेशा आपके लिए 12 मिनट हैं।" इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मलाइका अर्जुन के साथ दोस्ती पर ये बात बोल रही हैं। क्योंकि उनकी और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की दोस्ती काफी पुरानी थी। वहीं, कई लोगों का ये भी कहना है कि मलाइका किसी स्पेशल पर्सन को बता रही हैं कि उनके पास उनके लिए 12 मिनट हमेशा हैं।

यह भी पढ़ें: ‘जाट’ का दूसरे दिन औंधेमुंह गिरा कलेक्शन, ‘सिकंदर’ भी लाखों में सिमटी, जानिए शुक्रवार का हाल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता 2019 में हुआ था शुरू (Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup)

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो मलाइका और अर्जुन कपूर दोनों लगभग 5 साल साथ रहे और फिर अलग हो गए। अरबाज खान से मलाइका ने साल 2017 में तलाक लिया था और साल 2018 में अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में आ गई थी। उसकी ऑफिशियल अनाउंस मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में थी। इसके बाद कई बार अर्जुन को मलाइका के घर के बाहर देखा गया। बीच में ये भी खबर आई थी कि अर्जुन मलाइका के घर उनकी मां से उनका हाथ मांगने गए थे और फिर भी साल 2024 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।