17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में TikTok हुआ बैन तो Malaika Arora का आया रिएक्शन ,कही ये बड़ी बात

भारत में टिकटॉक(Chinese app TikTok) हुआ बैन मलाइका अरोड़ा का आया रिएक्शन फोटो पोस्ट कर जताई खुशी
less than 1 minute read
Google source verification
uc_browser.jpg

malaika arora TikTok Ban In India

नई दिल्ली। चीन के साथ जारी सीमा विवाद को लेकर भारत सरकार (TikTok Ban In India)ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चीन से संबंधित TikTok और UC Browser समेत 59 ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। जिसका सपोर्ट हर देशवासी कर रहा है। हांलाकि यह ऐप्स सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताए गए है। बॉलीवुड के कई स्टार्स TikTok से काफी जुड़े हुए थे जिसके सहारे वो अपने फैंस का मनोरंजन करते थे। लेकिन अब वो लोग भी इससे दूरियां बना चुकें है। TikTok के बैन होने से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (malaika arora on tiktok ) का रिएक्शन आया है।

हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora instagram) ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए टिकटॉक को बैन करने के लिए सरकार का शुक्रिया अदा किया है। मलाइका अरोड़ा ने लिखा, "लॉकडाउन (Lockdown) में अब तक की सबसे अच्छी खबर सुनी है। "मलाइका अरोड़ा (malaika arora reaction on tiktok ban) ने आगे लिखा, "सरकार का यह फैसला सरहानीय है अब लोगों को बेकार के वीडियो नहीं देखने पड़ेंगे।" मलाइका अरोड़ा के टिकटॉक (TikTok) को लेकर इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, कि भारत और चीन का सीमा विवाद 15-16 जून की दरमियानी रात को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के साथ शुरू हुआ था। जिसमें कर्नल समेत भारत के 20 जवानों की जान चली गई थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच सीमा पर तनातनी जारी है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग