नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बेशक बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन वह फिर भी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अपनी फिटनेस और बोल्डनस की वजह से भी लोगों के बीच छाईं रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी मलाइका काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर वर्कआउट या पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं। वहीं इस बीच मलाइका ने एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने अपने चाहने वालों को होली की बधाई दी, लेकिन मलाइका की वह पोस्ट देखने के बाद लोग जमकर उन्हें लताड़ रहे हैं। चलिए बतातें हैं कि पूरा माजरा आखिर है क्या?