20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘जिगरी दोस्त’ संग वर्कआउट करती दिखीं Malaika Arora, वीडियो आया सामने

‘जिगरी दोस्त’ संग वर्कआउट करती दिखीं Malaika Arora, वीडियो आया सामने

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो डांस करती दिख रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 13 Nov 2024, 6:09 PM IST

Malaika Arora

Malaika Arora: फिल्म इंडस्ट्री की फिट और ग्लैमरस हस्तियों की बात की जाए तो मलाइका अरोड़ा को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की है, जिसमें वो अपने दोस्त के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर रील शेयर कर मलाइका ने कैप्शन में लिखा -दोस्त संग वर्कआउट (बडी वर्कआउट)। रील में मलाइका नियॉन कलर के आरामदायक आउटफिट में नजर आ रही हैं। रील में उनका 'जिगरी दोस्त' (प्यारा डॉग) उन्हें कॉपी करता नजर आ रहा है। अरोड़ा खुद को फिट रखने के लिए न केवल खानपान का विशेष ध्यान रखती हैं बल्कि वह जिम में जमकर पसीना भी बहाती हैं।

मलाइका का लेटेस्ट मजेदार रील सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यहां देखें वीडियो:

दिवंगत पिता को किया याद

इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने काम को लेकर भी बात की और बताया कि वह कुछ खास करने पर ध्यान दे रही हैं और यह उनके दिवंगत पिता अनिल कुलदीप मेहता को उनकी ओर से श्रद्धांजलि होगी। अभिनेत्री के पिता का इसी साल सितंबर में निधन हो गया था। मलाइका ने कहा था "हम सभी को आगे बढ़ते रहना चाहिए यही मेरे पिता चाहते थे।"

यह भी पढ़ें: Aitraaz 2: अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की ‘ऐतराज’ का सीक्वल हुआ कंफर्म, सुभाष घई ने दी लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें: Baazigar 2: शाहरुख खान की सुपरहिट मूवी ‘बाजीगर’ का बनेगा सीक्वल, मगर मेकर्स ने रख दी ये शर्त

'छैया छैया' गर्ल ने कहा था "काम पर वापस आने से मुझे ध्यान केंद्रित करने, अपने मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करने और मां के साथ परिवार की देखभाल करने में मदद मिलती है। मैं जिन ब्रांड्स के साथ काम कर रही हूं, उन्हें लेकर मैं रोमांचित हूं और अपनी रचनात्मकता को तलाशने के लिए उत्साहित हूं। मैं कुछ खास काम भी कर रही हूं जिसकी घोषणा मैं जल्द ही करूंगी, यह मेरे पिता को समर्पित होगा।"

यह भी पढ़ें: Mahavatar: परशुराम बनेंगे विक्की कौशल, रिलीज हुआ ‘महावतार’ का फर्स्ट लुक, इस साल आएगी मूवी

इस बीच बता दें, मलाइका कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और यात्रा के साथ कई ब्रांड्स के लिए शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा, वह एक डांस रियलिटी शो में जज की भूमिका में होंगी और स्टार्टअप-बेस्ड सीरीज में एक बिजनेस इन्वेस्टर के रूप में भी दिखाई देंगी।