Manisha Rani Video: मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 से घर-घर पहचान बन चुकी हैं। शो के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई है। वह अपने फैन्स के लिए फोटोज, वीडियोज डालने के साथ ही लाइव भी करती रहती हैं। हाल ही में एक लाइव सीजन की क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें मनीषा फ्लाइंग किस कर रही हैं और उसके बाद उनकी मजेदार बातचीत हो रही है। इस लाइव सीजन के दौरान, उन्होंने अपने फैन्स के साथ बातें कीं और शो की पोजिटिव और एंटरटेनिंग वातावरण को याद किया।