मीना कुमारी को 4 महीने तक हॉस्पिटल में रहना पड़ा और उस समय कमाल ही उनका ध्यान रखे रहे थे। उन्होंने जिस तरह मीना कुमारी की देखभाल की, ससे मीना कुमारी के दिल में उनके लिए प्यार बढ़ने लगा। गौरतलब है कि कमाल पहले से शादीशुदा थे और उनके 3 बच्चे भी थे। मीना कुमारी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं तो कमाल ने उन्हे फिल्म 'अनारकली' के लिए साइन किया, लेकिन यह फिल्म शुरू नहीं हो पाई। निर्माता को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा और यह फिल्म बंद हो गई।