गुपचुप शादी करने के बाद मिलिंद सोमण और अंकिता कंवर इन दिनों हवाई में हनीमून मना रहे हैं। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर बीच की कई तस्वीरें भी शेयर की हैंं। दोनों ही समर लुक में दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को पोस्ट किए गए कुछ तस्वीरों में मिलिंद और अंकिता का अंदाज काफी जुदा दिखा। मिलिंद ने इस तस्वीर पर 'बीच बम्स' लिखा, जबकि फोटो क्लिक करने वाले को क्रेडिट में 'असंतुष्ट पर्टयक' लिखा। यानी इस तस्वीर को किसी अनजान व्यक्ति ने क्लिक की, जोकि यह तस्वीर खींचना नहीं चाहता था। फिलहाल शादी के बाद आई तस्वीर को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। अभी तक इस फोटो को 27 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।