बाहर जाकर वर्कआउट करना:
मुझे वर्कआउट करना और दौड़ना पसंद है। इस आदत ने मेरे शरीर को सक्रिय और फिट रखने में मदद की है। बहुत से लोग सोचते हैं कि उम्र बढ़ने से आपकी फिटनेस और सहनशीलता कम होती है, लेकिन मेरे मामले में ये उलटा है। मैंने 40 की उम्र में दौड़ना शुरू किया था। यकीन रखिए, ऐसा करके आप कभी भी खुद को चुनौती देने के लिए बहुत बूढ़े नहीं होंगे। एक बार जब आप अपने शरीर का सम्मान करना शुरू कर देते हैं, और इसे नियमित रूप से स्वस्थ रखने की दिशा में काम करते हैं, तो इससे मिलने वाले परिणाम आपको विस्मित कर देंगे। इसकी शुरूआत करने का एक ही तरीका है, एक कदम से शुरू करना।