वहीं कुछ समय पहले मीरा कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बातें की थी, जिसमें उन्होंने अपनी और शाहिद की शादी को लेकर भी काफी राज खोले थे, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. अपने इंटरव्यू के दौरान मीरा ने बताया था कि 'अरेंज मैरिज में उम्र एक बड़ा फैक्टर रहता है'. मीरा ने बताया कि 'जब शाहिद के माता-पिता की ओर से मेरे घर शादी का रिश्ता आया तो मेरी मां को लगा कि उनके छोटे भाई रूहान कपूर का रिश्ता है, क्योंकि मेरे और शाहिद की उम्र में काफी अंतर है'.