1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big News: इस सुपरस्टार संग फिल्म करना चाहती हैं Miss World मानुषी, जानें डेब्यू को लेकर क्या कहा?

Big News: इस सुपरस्टार संग फिल्म करना चाहती हैं Miss World मानुषी, जानें डेब्यू को लेकर क्या कहा?...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 28 Nov 2017, 1:49 PM IST

Manushi_Chhillar

Manushi_Chhillar

मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का ताज पहने महज तीन दिन ही हुए हैं कि उनके अभिनेत्री बनने की कवायद शुरू हो गई है। इसमें कोई दोराय नहीं कि मानुषी भले ही एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि मानुषी को अभिनय से बेहद लगाव है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मानुषी नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) का भी हिस्‍सा रही हैं, साथ ही अभिनय के क्षेत्र में भी कोशिश करती रही हैं। अब सवाल यह उठता है कि मानुषी अपने माता-पिता की तरह डॉक्टर बनेंगी या फिर अभिनय के क्षेत्र में आएंगी। वैसे भी मानुषी को साइन करने के लिए कई निर्माता कतार में हैं। 20 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वाली मानुषी ने हाल ही दिए अपने एक इंटरव्यू में कॅरियर को अपनी इच्छा जताई। उन्होंने जो कहा, उससे साफ जाहिर होता है कि वो बॉलीवुड में कॅरियर बनाना चाहती हैं।

मिस वर्ल्ड बनने के बाद से मानुषी के फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कदम रखने के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन ऐसी अफवाहों पर विराम लगाते हुए मानुषी ने साफ किया है कि फिलहाल उन्‍हें फिल्‍मों में आने का उनका कोई इरादा नहीं है। मानुषी ने हाल में चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड 2017 बनकर देश का नाम रोशन किया था। जब उनसे बॉलीवुड को लेकर उनकी योजनाओं के बारे में पूछा गया तो मिस वर्ल्ड ने कहा कि इस समय फिल्म इंडस्टरी उनके दिमाग में नहीं है। उन्होंने कहा, वर्तमान वर्ष को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं यात्रा करुंगी, महाद्वीपों की यात्रा करुंगी। हम मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरुकता फैलायेंगे जहां मेरे साथ मेरी अन्य मिस वर्ल्ड भी शामिल होंगे।

मानुषी पढ़ाई में भी शुरुआत से अच्‍छी रही हैं और उन्‍होंने सीबीएसई बोर्ड में 96त्न प्रतिशत अंक प्राप्‍त किए हैं। साथ ही वे अंग्रेजी में ऑल इंडिया सीबीएसई टॉपर भी रही हैं। खुद को फिट रखने के लिए मानुषी सख्‍त डाइट रूटीन को फॉलो करती हैं और रूटीन के हिसाब से ही एक्‍सरसाइज करती हैं। उन्‍होंने पहले कुछ विज्ञापनों में भी काम किया है। वे जिम में भी खूब पसीना बहाती हैं।

मानुषी ने ब्यूटी विद ए परपज प्रोजेक्ट के तहत, मासिक धर्म को लेकर महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने का जिम्‍मा मिला था। इसके तहत उन्‍होंने 20 गांवों में जागरूकता फैलाने में काम किया था। इस पहल का नाम प्रोजेक्‍ट शक्ति दिया गया था। मानुषी का कहना है कि वह 1966 में पहली भारतीय और पहली एशियाई मिस वर्ल्ड रीता फारिया की कहानी से बेहद प्रभावित रही हैं। रीता भी खिताब जीतने के वक्त मेडिकल की फाइनल इयर की छात्रा थीं।

खैर, इंटरव्यू में जब मानुषी से पूछा गया कि बॉलीवुड में अगर चांस मिले, तो वे किसके साथ काम करना चाहेंगी। इसके जवाब में मानुषी ने कहा कि वे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ काम करना चाहेंगी। वैसे उनके फेवरेट एक्टर रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा हैं। बहरहाल, मानुषी जब मिस वल्र्ड के अनुबंध से मुक्त होंगी, तब उनके सामने बॉलीवुड के दरवाजे पूरी तरह से खुले होंगे। यकीनन, उन्हें ढेरों ऑफर्स मिलेंगे। आमिर खान भी मानुषी को साइन कर सकते हैं। या फिर हो सकता है कि उन्हें कोई निर्माता रणवीर सिंह के अपोजिट साइन कर ले। अब देखना यह है कि मानुषी को किसके साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने का चांस मिलता है।

बता दें कि इससे पहले कि भारत की मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन , डायना हेडन , युक्ता मुखी और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों में अपना अच्छा नाम कमाया।