29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से ठीक पहले मिथुन के बेटे की बढ़ी मुसीबतें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 5 Jul 2018, 5:54 PM IST

mithun son mahaakshay rape charge

mithun son mahaakshay rape charge

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शादी से ठीक पहले उनके परिवार पर जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और सहमति के बिना गर्भपात के आरोप के चलते एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिया था, जिसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। बता दें, 6 जुलाई से उनकी शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। लेकिन ठीक संगीत सेरेमनी से 1 दिन पहले मिथुन के पूरे परिवार के लिए यह बड़ा झटका है।

सनी लियोनी बनना चाहती थी नर्स, बन गई पॉर्न स्टार!

mahaakshay rape charge " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/05/mimoh_3057567-m.jpg">

हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
भोजपुरी एक्ट्रेस द्वारा रेप और गर्भपात कराने का आरोप लगाने के बाद महाक्षय और योगिता बाली को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का डर था। इसलिए उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। लेकिन अब जबकि कोर्ट में इसे खारिज कर दिया है, ऐसे में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होगी, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से महाअक्षय बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी मदालसा शर्मा से शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मदालसा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं वहीं उनकी मां भी एक्टिंग के क्षेत्र में अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

B'day Spl: किंग खान के साथ काम कर चुके हैं जायद खान, फिर भी बॉलीवुड में हैं फ्लॉप! ऋतिक से है खास रिश्ता...

मिमोह के समर्थन में मदालसा की मां
बता दें, महाक्षय की शादी इसी महीने 7 तारीख को 'यस बॉस' फेम एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी मदालसा शर्मा से होने जा रही है। वहीं शीला शर्मा मिमोह के समर्थन में आ गई हैं। स्पॉटबॉय से इस केस पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'शादी 7 जुलाई को ही होगी। मिमोह उस लड़की से साल 2015 में मिला था और हमें पहले से ही इस बात की पूरी जानकारी है। बल्कि मिमोह ने दिक्कतें खड़ी करने के लिए इस बारे में कम्प्लेंट भी की है। अब वह इनकार क्यों कर रही है जब शादी को सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं? उसने एक्शन लेने के लिए इतना लंबा इंतजार क्यों किया? सबका एक अतीत होता है और हम सच जानते हैं।'

यहां होनी है शादी
महाक्षय की शादी ऊटी के मोनार्क होटल में होगी। मिथुन चक्रवर्ती खुद इस होटल के मालिक हैं। सोशल मीडिया पर महाक्षय की शादी का एक कार्ड वायरल हो रहा है। कार्ड पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 7 जुलाई को सुबह 10 बजे बारात निकलेगी। फेरों का वक्त दोपहर 12.30 बजे बताया गया है। रिसेप्शन के लिए शाम 8 बजे का वक्त तय किया गया है।

आखिरकार शादी को लेकर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शुक्र है हर बार में शादी से...

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग