
मौनी रॉय ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से हाल में ही शादी रचा ली हैं। शादी के बाद दोनों ने अब अपना हनीमून मनाने कश्मीर पहुंच गए हैं। कश्मीर पहुंचने के बाद से ही मौनी रॉय ने अपनी बेडरूम की कुछ स्पेशल तस्वीरें अपने फ़ैन्स के साथ साझा की हैं। चलिए देखते हैं कप्लस की कुछ खास तस्वीरें।
मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कश्मीर की वादियों की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो बेहद रिलैक्स दिख रही हैं। जो लोग कश्मीर घूमने नहीं जा पा रहे हैं उनके लिए मौनी रॉय कि यह पिक्चर्स किसी जैकपॉट से कम नहीं हैं। मौनी रॉय नई तस्वीर में बेहद हॅाट लग रही हैं।
मौनी रॉय अपने हनीमून ट्रिप पर रिलैक्स के साथ साथ बुक पढ़ते भी दिख रही हैं। कई फोटोज में मौनी रॉय अपने बेड पर आराम फ़रमाती दिख रही हैं। नई दुल्हन का चेहरा भी काफ़ी ज़्यादा ग्लो कर रहा हैं। उनकी शानदार अदाओं ने उनके फ़ैन्स के होश उड़ा दिए हैं।
कई तस्वीरों में मौनी रॉय होटल के रूम के बालकनी में बैठी दिखाई दे रही हैं। बैकग्राउंड इतना ज़्यादा शानदार है कि कुछ भी कहना मुश्किल हैं। बैकग्राउंड में कश्मीर की बर्फ़ीली वादियों का हसीन नज़ारा दिख रहा हैं। मौनी रॉय हसीन वादियों में भी काफ़ी ज़्यादा सुंदर दिख रही हैं।
मौनी रॉय की तस्वीर को देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि मौनी रॉय अपनी शादी के बाद भी कितनी ज़्यादा ख़ुश हैं। उनका चेहरा काफ़ी ज़्यादा ग्लो कर रहा हैं। मौनी रॉय ने अपने पति सूरज के साथ भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि उनके फ़ैन्स को काफ़ी ज़्यादा पसंद आ रही हैं। कपल्स की जोड़ी काफ़ी ज़्यादा शानदार हैं।
Updated on:
08 Feb 2022 11:18 am
Published on:
08 Feb 2022 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
