scriptमौनी रॉय ने ब्लैक बिकिनी पहनकर मटकाई पतली कमरिया, फैंस को भाया ये बोल्ड अंदाज | Mouni Roy shakes belly in black bikini video goes viral | Patrika News

मौनी रॉय ने ब्लैक बिकिनी पहनकर मटकाई पतली कमरिया, फैंस को भाया ये बोल्ड अंदाज

locationनई दिल्लीPublished: Sep 28, 2021 06:09:37 pm

Submitted by:

Archana Pandey

फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। बर्थडे के मौके पर उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं।

Mouni Roy shakes belly in black bikini video goes viral

Mouni Roy

नई दिल्ली: फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। बर्थडे के मौके पर उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। जिसमें मौनी बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। मौनी की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मौनी पुल में एन्जॉय कर रही है। किसी में वो पूल के अंदर नजर आ रही हैं तो, कई में वो पूल के बार भी पोज दे रही हैं। एक जीआईएफ वीडियो में वो अपनी बेली शेक करती दिख रही हैं। ब्लैक कलर की बिकिनी में मौनी का अंदाज बेहद ग्लैमरस लग रहा है। फैंस को मॉनी का बेहद बोल्ड अवतार खूब भा रहा है।
मौनी इन दिनों अपने नए गाने ‘दिल गलती कर बैठा है…’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस गाने पर शानदार परफॉरमेंस दिया है। इससे पहले मौनी ‘बैठे-बैठे’ और ‘पतली कमरिया’ म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं।
आपको बता दें कि मौनी रॉय उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिन्होंने टीवी के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं जो पोस्ट करते ही वायरल हो जाती हैं।
मौनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग काफी दिनों पहले ही पूरी कर ली थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो