
मौनी रॉय
अभिनेत्री मोनी रॉय ने हाल ही में अपना 35 वां जन्मदिन मालदीव में सेलिब्रेट किया। उन्हें जन्मदिन पर तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर बधाइयां दी। इस पर अभिनेत्री ने अधिकांश सेलेब्स को रिप्लाई कर उनका आभार व्यक्त किया। लेकिन इसी दौरान उन्होंने बर्थडे विश रिप्लाई करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए ट्वीट कर दिया और उन्हें थैंक्यू कहा। हालांकि जैसे ही उन्हें अपनी गलती का पता चला उन्होंने तुरंत इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। लेकिन इतनी देर में वे यूजर्स के निशाने पर आ गई।
दरअसल अभिनेत्री मौनी रॉय ने राज नायक के बजाय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ट्विटर पर टैग कर दिया था। जब फैंस ने उन्हें इस बात की जानकारी दी, तो उन्होंने इस स्वीट को तुरंत हटा दिया। लेकिन मोनी की इस गलती पर सोशल मीडिया यूजर उनके जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहन एनसीबी वाले उठाकर ले जाएंगे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आपने तो सीधे डिफेंस मिनिस्टर को टैग कर दिया, वह इलाका तो कंगना मैम का है।" वही एक ने लिखा है, "डोंट इनवाइट एनसीबी।"
इस प्रकार सभी ने अपने अपने अनुसार कमेंट कर एक्ट्रेस केे मजे लिए। अभिनेत्री ने अपनी वेकेशन की फोटोस भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें वह येलो कलर की बिकनी में बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो मोनी राय को आखिरी बार फिल्म मेड इन चाइना में देखा गया। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र आएगी। जिसमें वह नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी।
Updated on:
01 Oct 2020 01:39 pm
Published on:
01 Oct 2020 01:39 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
