6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फन्ने खां: पहले ही दिन पछाड़ेगी ‘मुल्क’ और ‘कारवां’, कमा लेगी इतने करोड़ रु

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर अगर नजर डालें तो 'फन्ने खां' की रिपोर्ट सबसे अच्छी आ रही है

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Aug 02, 2018

Fanney khan

Fanney khan

इस शुक्रवार को बॉक्स आॅफिस पर एक साथ तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में इस बार का बॉक्स आॅफिस क्लैश बड़ा माना जा रहा है। अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'फन्ने खां' भी इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। वहीं दूसरी ओर ऋषि कपूर और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'मुल्क' रिलीज हो रही है। बड़ी टक्कर इन दोनों फिल्मों के बीच ही मानी जा रही है। इन दोनों फिल्मों के अलावा फिल्म 'कारवां' भी इसी दिन रिलीज हो रही है। इस फिल्म में लीड़ रोल में अभिनेता इरफान खान और दलकीर सलमान हैं।

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट:
इन तीनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर अगर नजर डालें तो 'फन्ने खां' की रिपोर्ट सबसे अच्छी आ रही है। अनिल कपूर और ऐश्वर्या की जोड़ी लंबे समय के बाद पर्दे पर नजर आने वाली है। वहीं ऐश के फैन भी उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही इसकी 25 से 30 प्रतिशत सीटें एडवांस में बुक हो चुकी हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैन्स में इस फिल्म को देखने का काफी क्रेज बना हुआ है।

पहले दिन कर सकती है इतना कलेक्शन:
एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के आधार पर यह फिल्म पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर सकती है। ट्रेड पंडितों के अनिल और ऐश्वर्या की फिल्म 'फन्ने खां'बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 8 से 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। अतुल मांजरेकर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'मुल्क' और 'कारवां'को पीछे छोड़ देगी।

वितरण को लेकर हुआ था विवाद:
बता दें कि 'फन्ने खां' को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद फिल्म के वितरण को लेकर हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया था। इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका दायर की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से बुधवार को इंकार कर दिया। न्यायमूर्ति रोहिंटन फली नरीमन और न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा की दो सदस्यीय पीठ ने निर्माता वासु भगनानी की याचिका खारिज करते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। अब यह फिल्म पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन अगस्त को रिलीज होगी।