29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी की एक्स गर्ल फ्रेंड का दिखा हॉट अवतार, 24 नवम्बर को सिनेमाघरों में बिखेरेंगी अपने जलवे

एम.एस.धोनी की गर्लफ्रेंड रहीं राय लक्ष्मी की फिल्म जूली-2 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 18 Nov 2017, 11:22 AM IST

Rai Laxami

लंबी-चौड़ी बहस के बाद फिल्म जूली की दूसरी किश्त को रिलीज की अनुमति मिल गई है। साल 2000 में आई फिल्म जूली में आप सबने नेहा धूपिया की बेहतरीन अदाकारी तो देखी ही होगी, इस फिल्म से ही नेहा को पहचान मिली थी। जूली के बाद ही नेहा धूपिया ने बॉलीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी अब ध्यान देने की बात यह होगी कि इस फिल्म के रीमेक में राय लक्ष्मी जूली के किरदार से जस्टिस कर पाती हैं या नहीं।

लगातार विवादों में रहने और समझोतों के बाद क्रिकेटर एम.एस.धोनी की गर्लफ्रेंड रहीं राय लक्ष्मी की फिल्म जूली-2 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जूली की फर्स्ट पार्ट में जहां नेहा धूपिया ने अपने हुस्न के जलवे बिखेरे थे वहीं इस बार दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री जूली (राय लक्ष्मी) आपको अपनी अदाओं से मदहोश करने की तैयारी में हैं।
राय लक्ष्मी 2004 में एरॉटिक फिल्म जूली के सीक्वेल जूली-2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह नेहा धूपिया को इस सीक्वेल में रिप्लेस करेंगी। ‘जूली-2’ को दीपक शिवदासानी ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर विजय नायर हैं।

बताते चलें कि पिछली फिल्म जूली की फर्स्ट पार्ट के प्रोड्यूसर एन.आर. पचीसिया ने जूली-2 के निर्देशक दीपक शिवदासानी पर कॉपी राईट का केस दर्ज किया था। इस मामले में पूर्व सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी समेत कई लोग कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के संदर्भ में सवालों के घेरे में आ गए थे। पहलाज निहलानी ने कहा भी था कि, पचीसिया ने जिस तरह की ब्लैकमेल तरकीबों का इस्तेमाल किया वह शर्मनाक है। उन्होंने यह भी बताया कि दीपक शिवदासानी ने जूली-2 के नाम का टाइटल 2 साल पहले ही बुक कर लिया था फिर कॉपी राईट का कोई केस कैसे बन सकता है?

21 सितंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर किए गए इस केस में जूली-2 के मेकर्स पर आरोप लगा था कि उन्होंने बिना अनुमति के फिल्म के नाम का इस्तेमाल किया है और उसका दूसरा पार्ट भी बना डाला। तगड़ी बहस के बाद फिल्म को रिलीज की अनुमति मिल गई है और अब इसे 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।