29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

को-स्टार के साथ मस्ती करते वक्त कार से गिरीं प्रियंका चोपड़ा, देखें वीडियो

को-स्टार के साथ मस्ती करते वक्त कार से गिरीं प्रियंका चोपड़ा, देखें वीडियो....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 17 Nov 2017, 7:47 PM IST

Priyanka_Chopra

Priyanka_Chopra

लंबे समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमरीकन टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग में बिजी हैं। वह काम के साथ-साथ खूब मस्ती भी करती रहती हैं जो न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके फैंस को भी एनरटेन कर जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने एक को-स्टार का बर्थडे सेलिब्रेट किया। अब प्रियंका की टीम ने उनका एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में प्रियंका चलती कार से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। वे वीकेंड एजॅाय कर रही हैं और उनके साथ हैं ब्र‍िटिश टीवी एक्टर रसेल जॉर्ज टॉवी। वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका चोपड़ा चलती कार पर झूल रही हैं इसी दौरान वे नीचे गिर जाती हैं। दरअसल, प्रियंका शरारत कर रही थी। वे बिल्कुल ठीक हैं।

उधर, प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर इन दिनों वायरल रही है। इसमें वे अपने विदेशी दोस्त के साथ न्यूयॉर्क की सड़क पर घूमती नजर आ रही हैं। ये दोस्त 'क्वॉन्टिको' के एक्टर रसेल टोवी हैं। बुधवार को रसेल टोवी का जन्मदिन था और प्रियंका ने टीवी शो के सेट पर उसे सेलिब्रेट किया। बर्थडे ब्वॉय ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा का शुक्रिया अदा किया।

बता दें कि प्रियंका के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या दो करोड़ पार कर चुकी है। वे इस समय अमेरिकी शो क्वांटिको के अलावा दो अन्य हॉलीवुड फिल्में कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'इसिंट इट रोमांटिक' और 'अ किड लाइक जेक' साइन की है। प्रियंका प्रोफेशनल लाइफ में तो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है? इस सवाल का जवाब ढूंढना अक्सर मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लगता है। हालांकि अब उन्होंने खुद ही अपनी पर्सनल लाइफ की तरफ हल्का सा इशारा किया है।

फेमिना को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का पूरा नाम तो नहीं बताया, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि वो उन्हें एमएफ कहकर बुलाती हैं।