वह आगे कहते हैं कि वह शो में काफी अच्छा काम कर रही थीं। लेकिन एक दिन अचानक से उन्हें डायरेक्टर ने कहा कि 'जानी दिस इज नॉट माय कप ऑफ टी। बहुत भागदौड़ हो जाती है।' इसपर उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि उससे कहो कि अगर तुम सीरियल कर रही हो और तुम सुपरहीरो के सामने हो तो भागदौड़ तो होगी ही, वो तुम्हें समझकर ही साइन करना चाहिए था। उस वक्त उसके पास कुछ फ्रेंच फिल्मों का भी ऑफर था। मुकेश खन्ना ने बताया कि तब हमने गीता विश्वास को चेंज कर दिया और वैष्णवी को वह रोल दिया।