3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल मोदी के रोल के लिए सेलेक्ट हुए थे मुकुल देव, ‘क्या कहना’ से फिर क्यों किया गया बाहर?

Mukul Dev First Choice For Kya Kehna: सुपरहिट फिल्म क्या कहना में सैफ अली खान ने लीड रोल प्ले किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके लिए पहले मुकुल देवे को सेलेक्ट किया गया था?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 24 May 2025, 5:39 PM IST

mukul-dev-kya-kehna-saif-ali-khan-replacement-story

'क्या कहना' के लिए सेलेक्ट हुए थे मुकुल देव

Mukul Dev First Choice For Kya Kehna: अभिनेता मुकुल देव, जिन्होंने 1996 में फिल्म 'दस्तक' से डेब्यू किया था, उनका आज निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

वो हमेशा अपने अच्छे लुक्स और अभिनय के लिए पसंद किए गए। लेकिन उनका करियर हमेशा आसान नहीं रहा। ‘क्या कहना’ जैसी बड़ी फिल्म से उन्हें केवल एक चूक की वजह से हाथ धोना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf की बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया ओपनिंग, शाहिद कपूर और जॉन अब्राहम की फिल्मों को छोड़ा पीछे

क्यों हाथ से छूटी क्या कहना

प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि मूवी के लिए पहले मुकुल देव को ही सेलेक्ट किया गया था। उन्होंने कहा-“मुकुल देव ‘क्या कहना’ के लिए साइन किए गए थे, लेकिन वो शूटिंग के पहले दिन सेट पर नहीं पहुंचे।”

सुबह 11 बजे प्रोडक्शन टीम ने उन्हें कॉल किया, तो उन्होंने कहा कि वो रास्ते में हैं। 12 बजे कहा कि स्टूडियो के बाहर हैं। लेकिन वो शूटिंग के से पर पहुंचे ही नहीं। तब रमेश तौरानी ने किसी और को कास्ट करने का मन बना लिया। 

रमेश तौरानी ने नहीं दिया दूसरा चांस

रमेश तौरानी ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ अंधेरी ऑफिस में मीटिंग की और सैफ अली खान को कास्ट करने का निर्णय लिया। वो कहते हैं- “मुझे बताया गया कि मुकुल ऑफिस के बाहर इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन मैंने मिलने से मना कर दिया।”

लौटाना पड़ा साइनिंग अमाउंट 

बाद में जब वो सैफ से मिलने निकले, तभी मुकुल से एक आखिरी बार बात की गई। जब मुकुल देव और रमेश तौरानी आमने-सामने मिले, तो उन्हें साफ कह दिया गया कि अब उनकी जरूरत नहीं है और उन्हें 50,000 रुपये का साइनिंग अमाउंट वापस करना होगा

‘क्या कहना’ हुई थी हिट 

क्या कहना फिल्म को डायरेक्ट किया था कुंदन शाह ने। इसमें प्रीति जिंटा, सैफ अली खान, चंद्रचूड़ सिंह, फरीदा जलाल, अनुपम खेर जैसे स्टार्स थे। ‘क्या कहना’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई, और मुकुल देव के हाथ से ये बड़ा मौका छूट गया था। 

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन