3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mukul Dev Death: सलमान खान के साथ काम कर चुके फेमस एक्टर का निधन, फैंस दे रहे श्रद्धांजलि 

Mukul Dev Death: सलमान खान और संजय दत्त जैसे सितारों के साथ काम कर चुके एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 24 May 2025, 12:26 PM IST

salman-khan-o-actor-mukul-dev-passes-away-biography-career

Mukul Dev

Mukul Dev Death: फिल्म इंडस्ट्री से आज सुबह एक बुरी खबर आई। फिल्म 'जय हो', 'सरफरोश' और कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके एक्टर मुकुल देव का 24 मई, शनिवार को निधन हो गया। वो 54 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

मुकुल देव का निधन

मुकुल देव दिल्ली में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और इसके चलते उन्हें आईसीयू में उन्हें भर्ती किया गया था। सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश में म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े शख्स का निधन, लोग दे रहे श्रद्धांजलि

मुकुल देव की फैमिली

मुकुल देव एक पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते थे। उनके बड़े भाई राहुल देव भी अभिनेता हैं। मुकुल देव अपने पीछे पत्नी शिल्पा देव और एक बेटी को छोड़ गए हैं। 2019 में एक्टर के पिता का निधन हो गया था, वो पुलिस कमिश्नर थे।

मुकुल देव सिनेमा की दुनिया में कदम रखने से पहले पायलट बनना चाहते थे। उन्होंने चंडीगढ़ में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स में एक पायलट के रूप में ट्रेनिंग भी ली थी। एविएशन उनका पहला प्यार था, लेकिन उनकी किस्मत में एक्टर बनना लिखा था।

मुकुल देव की फिल्में

मुकुल देव ने दस्तक (1996) फिल्म से डेब्यू किया था जिसमें मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन भी थी। उन्हें सरफरोश, यमला पगला दीवाना, सन ऑफ सरदार, जय हो, R... राजकुमार जैसी फिल्मों में देखा गया था। इन फिल्मों में उन्होंने पुलिस अधिकारी, सेना के जवान और सरकारी अधिकारियों के किरदारों को निभाया था। वो पंजाबी और तेलुगु फिल्मों में भी सक्रिय थे। 

वो सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, मुकुल देव एक सफल मॉडल भी रहे हैं। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने रैंप पर वॉक किया और कई ब्रांड के लिए विज्ञापन भी किए थे। टीवी सीरियल्स की बात करें तो उन्होंने कहानी घर-घर की, लव यू जिंदगी, सीआईडी जैसे पॉपुलर सीरियल्स में काम किया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन