2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुमताज से बात करना तो दूर, हेलो तक नहीं कहती थीं कोई एक्ट्रेस, कुर्सी लेकर बैठ जाती थीं दूर

मुमताज से कोई एक्ट्रेस बात नहीं करती थी, उनसे हेलो तक नहीं बोलती थी और दूर जाकर बैठ जाती थीं। इस बात का खुलासा खुद मुमताज ने किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 1 Nov 2021, 12:47 PM IST

Mumtaz reveals actress never talks to her, they did not even say hello

Mumtaz

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) ने अपनी अदाकारी से हिंदी सिनेमा में और लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है। मुमताज ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस एक्टिंग शुरूआत की थी। उन्होंने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी थीं। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऐसे में आज हम मुमताज के बारे में वो बात बता रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

इंडस्ट्री में कोई सहेली नहीं थी

दरअसल मुमताज से कोई एक्ट्रेस बात नहीं करती थी, उनसे हेलो तक नहीं बोलती थी और दूर जाकर बैठ जाती थीं। इस बात का खुलासा खुद मुमताज ने किया था। मुमताज ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि इंडस्ट्री में उनकी कोई सहेली नहीं थी। “मुझे अपने सभी हीरो का साथ मिला।

मुमताज ने बताया था कि अभी हाल ही में मैंने धर्मेंद्र से मुलाकात की थी। हमने काफी वक्त साथ बिताया और पुराने दिनों को भी याद किया। वहीं, जब उनसे एक्ट्रेस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने केवल वहीदा रहमान का नाम लिया।

मुझसे दूर जाकर बैठ जाती थीं

मुमताज ने बताया था कि “वहीदा रहमान से मेरी दोस्ती लंबे समय तक रहीं, लेकिन उनके अलावा दूसरी एक्ट्रेस मुझसे कभी भी बात नहीं की। वो केवल कुर्सी लेती थीं और मुझसे दूर जाकर बैठ जाती थीं। यहां तक कि वह एक हेलो तक नहीं कहती थीं।

मुझे नहीं मालूम था कि वो ऐसा क्यों करती हैं, लेकिन मैं भी अपने डांस ग्रुप के साथ खुश थी और उन्हीं के साथ लंच भी शेयर करती थी। मुमताज ने बताया था कि मुझे कभी इस बात का बुरा नहीं लगा। न कभी नाराजगी महसूस हुई। 'मैंने हमेशा अपने काम को एंजॉय किया है।

यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी बनीं चुड़ैल, देखते ही डर जाएंगे आप, यकीन नहीं होता तो देख लीजिये

बता दें कि मुमताज के करियर में एक वक्त ऐसा भी था, जब बॉलीवुड एक्टर उनके साथ काम करने से भी मना कर देते थे। इनमें सबसे ज्यादा नाम शशि कपूर और जितेंद्र का सामने आया था।

यह भी पढ़ें: जब मरती हुई मधुबाला के सामने मुस्कुराते थे किशोर कुमार, सिखाया प्यार का असली मतलब

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन